नागपुर में ‘खतरनाक खरा’ रैकेट का पर्दाफाश — सड़ी सुपारी से बन रहा था जहर!

नागपुर में ‘खतरनाक खरा’ रैकेट का पर्दाफाश — सड़ी सुपारी से बन रहा था जहर!

नमस्कार मे छवी राठोर

नागपुर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘खरा’ (सुपारी उत्पाद) के नाम पर लोगों की सेहत से खुला खिलवाड़ किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, करीब 570 टन सड़ी हुई सुपारी जब्त किए जाने के बावजूद भी अवैध सप्लाई का काला कारोबार धड़ल्ले से जारी है।

सूत्रों के अनुसार, बिना किसी वैध लाइसेंस के यूनिट्स में इस सड़ी सुपारी को प्रोसेस कर बाजार में उतारा जा रहा था। यह जहरीला उत्पाद सीधे तौर पर लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे उत्पाद लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को भी जन्म दे सकते हैं।

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल FDA (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में जब्ती के बाद भी अवैध धंधा जारी रहना कई संदेह पैदा करता है। क्या जिम्मेदार अधिकारी इस खेल से अनजान हैं, या फिर कहीं न कहीं मिलीभगत का खेल चल रहा है?

फिलहाल, प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है, लेकिन जब तक सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आम जनता की सेहत खतरे में बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *