गणेशोत्सव के अवसर पर तुमसर पुलिस स्टेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

गणेशोत्सव के अवसर पर तुमसर पुलिस स्टेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

 

तुमसर (भंडारा):सार्वजनिक गणेशोत्सव के पावन अवसर पर तुमसर पुलिस स्टेशन की ओर से आज (17 सितंबर 2026) को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर की शुरुआत की गई।यह आयोजन भंडारा के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन की संकल्पना से किया गया। इसे अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे और तुमसर के प्रभारी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापुरे के मार्गदर्शन में पूरा किया गया।23 लोगों ने किया रक्तदानइस शिविर में तुमसर पुलिस थाने के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस पाटिल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 23 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे:तुमसर के थानेदार और पुलिस निरीक्षक सुभाष बारसेपुलिस निरीक्षक बालासाहेब आघावपीएसआई (पोउपनी) प्राची सपकाळश्रेणी पीएसआई मनोहर शहारेपुलिस कर्मी प्रफुल कठाणे, भुमेश्वर पटले, नरेंद्र टेकाडेपुलिस कर्मी अमोल वाघ, अमोल आदमाने, प्रमोद कांबळी, विजय दमाहे, चेतन कुरंजेकरशैलेश रतनपुरे, सतीश सपकाळ, निखील हिंगे, तुशार कांबळे, निकलेश पिकलमुंडे, दवानंद हलमारेपुलिस पाटिल उपासराव तितीरमारेबंटी ईखार, शुभम लांजेवार, और सैनिक उमाशंकर पंचबुधेप्रशासन ने जताया आभारइस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। इस उपक्रम के जरिए यह संदेश दिया गया कि गणेशोत्सव को केवल एक धार्मिक उत्सव के रूप में न मनाकर, सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज उपयोगी काम करना चाहिए।

भंडारा जिल्हा उपसंपादक अनिल ढोलवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *